फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Etawah: Grandfather and grandson riding a bike died in a road accident

Etawah: सड़क हादसे में बाइक सवार दादा और पौत्र की मौत, दवा लेकर औरैया लौट रहे थे दोनों

Wed, 18 Dec 2024 09:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Dec 2024 09:33 PM IST
सार

Etawah News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दादा और पौत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Etawah: Grandfather and grandson riding a bike died in a road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सुनवर्षा रजबहे के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दादा और पौत्र घायल गए। दोनों की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। औरैया कोतवाली क्षेत्र के नगला सिमार गांव निवासी कीरत सिंह (65) पुत्र श्याम सिंह यादव बाइक से अपने पौत्र अंश यादव (8) के साथ मंगलवार सुबह शहर से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


तभी करीब 11 बजे बाइक हाईवे पर क्षेत्र में सुनवर्षा रजबहे के पास 100 मीटर पहले किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कीरत सिंह व उनका पौत्र अंश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को महेवा सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार रात करीब 10 बजे अंश यादव ने दम तोड़ दिया, जबकि बुधवार सुबह करीब 11 बजे उपचार के दौरान कीरत सिंह यादव की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


अंश के पिता बृजमोहन अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पिता व पुत्र की मौत की सूचना मिलने पर वह वापस आ गए। उनके दो पुत्र, एक पुत्री हैं। अंश के बीमार होने पर कीरत सिंह बाइक से उसे शहर के डॉक्टर के यहां दवा दिलाने गए थे। वापस लौटते समय दोनों हादसे के शिकार हो गए। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मारी थी। दोनों की मौत इलाज के दौरान हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed