फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Good news in Safari… Four little guests arrived

Etawah: सफारी में खुशखबरी… चार नन्हें मेहमानों का आगमन, 22 पहुंची बब्बर शेरों की संख्या

Mon, 21 Apr 2025 07:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Apr 2025 07:18 PM IST
सार

Etawah News: इटावा सफारी पार्क में चार नन्हें मेहमानों का आगमन हुआ है। शेरनी रूपा ने सोमवार को चार शावकों को जन्म दिया है। सीसीटीवी से सभी के स्वस्थ्य की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
Etawah: Good news in Safari… Four little guests arrived
शेरनी रूपा ने जन्मे चार शावक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सफारी पार्क में रविवार-सोमवार (रात-दिन) को शेरनी रूपा ने तीसरी बार चार शावकों को जन्म दिया है। शेरनी रूपा की मेटिंग गुजरात से आए शेर कान्हा से पांच जनवरी को हुई थी। इटावा सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि रविवार देर रात पहला शावक 00.35 बजे, दूसरा शावक 1.42 बजे, तीसरा शावक सुबह 05.59 बजे पर हुआ। चौथे शावक का जन्म सुबह 9:10 पर हुआ। शेरनी रूपा व नवजात शावक स्वस्थ हैं।
विज्ञापन



इससे पूर्व तीन सितंबर 2023 को शेरनी रूपा ने एक शावक को जन्म दिया गया था। वह शावक भी वर्तमान में डेढ़ वर्ष का हो चुका है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व सफारी पार्क की शेरनी रूपा की मां जेसिका ने वर्ष 2016 में दो नर शावक सिंबा व सुल्तान, वर्ष 2017 में नर शावक बाहुबली, वर्ष 2019 में दो मादा व एक नर शावक रूपा, सोना और भारत के साथ ही वर्ष 2020 में दो मादा शावक गार्गी व नीरजा को जन्म दिया था।
विज्ञापन


सफारी पार्क में पैदा हुई बब्बर शेरनी नीरजा ने मार्च 2025 में तीन शावकों को जन्म दिया था, जो वर्तमान में एक माह से अधिक के हो चुके हैं। अब तक कुल 16 शावकों ने जन्म लिया है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से शेरनी रूपा एवं नवजात शावकों की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा पशु पालन विभाग उत्तर प्रदेश के डाॅ. आरके सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सफारी पार्क के वन्यजीव चिकित्सक डाॅ. रोबिन सिंह यादव एवं डाॅ. शैलेंद्र सिंह भी देखरेख कर रहे हैं। सफारी पार्क में नवजात शावकों के जन्म लेने से वर्तमान में बब्बर शेरों की संख्या 22 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed