फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Fire breaks out in room due to short circuit, two-year-old blind girl burnt to death

Etawah: शॉर्ट सर्किट से कमरे में लगी आग, दो साल की नेत्रहीन बालिका की जलकर मौत

Wed, 07 Jan 2026 05:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Jan 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Fire breaks out in room due to short circuit, two-year-old blind girl burnt to death
सान्या की फाइल फोटो व बेसुध पड़ी मां को संभालते परिजन - फोटो : अमर उजाला

भवानीपुरा गांव में बुधवार सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। कमरे में सो दो साल की नेत्रहीन बालिका की आग की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। गांव भवानीपुरान निवासी आदित्य कुमार ने बताया कि वह सुबह बाबरपुर जनपद औरैया में एक गैस एजेंसी पर काम करते हैं। बुधवार सुबह वह रोज की तरह काम पर चले गए थे। उनकी पत्नी अंशू छत पर उपले बना रही थीं।

विज्ञापन


उनकी दो वर्षीय नेत्रहीन बेटी सान्या नीचे कमरे में बिस्तर पर लेटी थी। तभी सुबह करीब आठ बजे बिजली के शॉर्टसर्किट से कमरे आग लग गई। जब थोड़ी देर बाद पत्नी नीचे आईं तो कमरे से उठ रहीं लपटें देखकर चिल्लाना शुरू किया। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन लेकिन तब तक सान्या की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक और चौकी इंचार्ज महेवा निर्मल चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम को भी बुलवाकर साक्ष्य एकत्र कराए। आदित्य कुमार के ही संतान नेत्रहीन बेटी थी। सूचना पर तहसीलदार भरथना दिलीप कुमार और लेखपाल राहुल गोयल भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। एसओ ने बताया कि जांच में प्राथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed