Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Farmer dies in car accident, Pradhan and three others injured

Etawah: कार की टक्कर से किसान की मौत, प्रधान समेत तीन घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 19 Aug 2025 10:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Aug 2025 10:18 PM IST
सार

आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। जबकि प्रधान समेत तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Etawah: Farmer dies in car accident, Pradhan and three others injured
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गांव मनियामऊ के सामने आगरा की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने हाईवे किनारे खड़ी बाइक और प्रधान समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार घूरे के ढेर पर चढ़ गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि प्रधान, उनके पति और बेटी घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों ने जाम लगाया। लेकिन कुछ लोगों के समझाने पर ग्रामीण मान गए। करीब 15 मिनट बाद यातायात बहाल हो गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कार चालक व सवार चार लोग कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मनियामऊ की ग्राम प्रधान जयमंती देवी (47) के गांव के सामने हाईवे किनारे खेत हैं। मंगलवार सुबह प्रधान, उनके पति रामकेश राजपूत (52) और बेटी शिवा (22) खेत पर गए थे। सुबह लगभग साढ़े छह बजे प्रधान, उनके पति और बेटी घर जाने के लिए हाईवे किनारे आकर खड़े हो गए थे। इस बीच ही गांव के बृजेश (30) उन्हें देखकर रुक गए और सभी बातचीत करने लगे। तभी आगरा की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार उन्हें टक्कर मारते हुए सड़क किनारे लगे घूरे के ढेर पर चढ़ गई। हादसे में बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रधान, उनके पति और बेटी घायल हो गए। टक्कर से बाइक पूरी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos

Etawah: Farmer dies in car accident, Pradhan and three others injured
इटावा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद कार चालक व कार सवार अन्य चार लोग कार छोड़कर फरार हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों के समझाने पर मान गए। बृजेश के बड़े भाई संतराम ने बताया कि वह दो भाई थे। बृजेश उनसे छोटा था। वह खेतीबाड़ी करके पालन पोषण करता था। सीओ अभयनारायन राय ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार के नंबर से डिटेल निकाली जा रही है। नोएडा के लोग कार किराए पर लखनऊ ले जा रहे थे। फिलहाल यह जानकारी मिली है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed