फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Encounter with bike riding criminal bullet hit in leg constable also injured 315 bore pistol recovered

Etawah: बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़, पैर में लगी गोली…एक सिपाही भी घायल, बाइक और 315 बोर का तमंचा बरामद

Wed, 12 Nov 2025 11:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Nov 2025 11:06 AM IST
सार

Etawah News: बकेवर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे महिपालपुर के पास नहर पटरी पर पुलिस की हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इसमें जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Etawah Encounter with bike riding criminal bullet hit in leg constable also injured 315 bore pistol recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में बकेवर थाना पुलिस की महिपालपुर के पास बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई। एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र, सीओ भरथना अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंचे। गोली लगने से घायल बदमाश बकेवर थाना के चार मामलों में वांछित भी था।

विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 11  बजे बकेवर थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक को सूचना मिली कि एक बदमाश बाइक से लखना झाल से आगे नहर पटरी पर बाइक से किसी वारदात की करने के मकसद से छुपा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष बकेवर विपिन कुमार मलिक वराउख चौकी इंचार्ज दया शंकर वर्मा, महेवा चौकी इंचार्ज केपी सिंह  सिपाही  उमेश कटारा अखिलेश कुमार व अन्य फोर्स के साथ घेराबंदी की।

विज्ञापन

बिना नंबर की बाइक व 315 बोर तमंचा बरामद
नहर झाल पुल  करीब 300 मीटर आगे महिपालपुर गांव की तरफ जाने वाले रास्ते से पहले अचानक पुलिस की गाड़ी देखकर बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। बचाव में पुलिस पार्टी ने फायर करना शुरू किया। बदमाश के फायर से एक सिपाही उमेश कटारा के हाथ में गोली रगड़कर निकलने से घायल हो गया। वहीं, पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल हो गया। मौके से पुलिस को नई बिना नंबर की बाइक व 315 बोर तमंचा और कारतूस जिंदा व खोखा बरामद हुए।

घायल ब इटावा और औरैया जनपद में दर्ज हैं 30 मुकदमे
बदमाश ने पूछताछ में पुलिस को अपना नाम धीरू यादव पुत्र नन्हे यादव निवासी लछियामऊ थाना दिबियापुर जनपद औरैया बताया। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस  मेडिकल उपचार के लिए महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई, जहां घायल बदमाश को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल सिपाही उमेश कटारा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एसपी ग्रामीण ने बताया कि गोली लगने से घायल बदमाश हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध 30 मामले इटावा और औरैया जनपद में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed