फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Double Murder, Grandmother and step uncle murdered over land dispute, attackers ran and shot them

Etawah Double Murder: जमीन के विवाद में दादी और सौतेले चाचा की हत्या, हमलावरों ने दौड़ाकर मारी गोली

Sat, 21 Oct 2023 04:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Oct 2023 04:18 PM IST
सार

Etawah Crime: मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पड़ताल में जुटी है। परिजनों की ओर से तहरीर दे दी गई है। बताया जा रहा है कि जमीनीं विवाद में नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
Etawah Double Murder, Grandmother and step uncle murdered over land dispute, attackers ran and shot them
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढुलबजा निवासी रामपूती अपने बेटों अमित और शिवकुमार के साथ शनिवार खेतों पर गई थी। इस बीच लगभग सुबह 11:30 बजे प्रपोत्र सत्यवीर कार से कुछ असलहाधारी लोगों को लेकर खेतों पर पहुंच गया।

विज्ञापन

उसने कार से उतरते ही मां और भाइयों को गाली गलौज करते हुए हवाई फायरिंग शुरू कर दी। यह देख दोनों सौतेले भाई जान बचाकर भागने लगे। सत्यवीर को उसकी मां ने रोकने की कोशिश की, तो उसने दादी के पेट में गोली मार दी। वहीं, हमलावरों ने चाचा को दौड़ाकर 100 मीटर दूरी पर जाकर सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन

शिवकुमार जान बचाकर भाग गया। लौटकर आए सत्यवीर ने दादी को तड़पता देख, पास में पड़े फावड़े से काटकर हत्या कर दी। सूचना पर डीएम अवनीश कुमार, एसएसपी संजय कुमार वर्मा ,एसपी देहात सत्यापल सिंह और  सीओ विवेक जावला कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुं गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पड़ताल में जुटी है। परिजनों की ओर से तहरीर दे दी गई है। बताया जा रहा है कि जमीनीं विवाद में नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल े साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed