{"_id":"6acbd4318a866c7f9807823c","slug":"as-soon-as-the-bow-snapped-chants-of-jai-shri-ram-and-har-har-mahadev-rang-out-etawah-news-c-216-1-etw1012-151275-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: धनुष टूटते ही लगे जय श्रीराम व हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: धनुष टूटते ही लगे जय श्रीराम व हर-हर महादेव के जयकारे
Sun, 11 Oct 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 14 रामलीला में धनुष भंग की लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
- फोटो : मिट्टी के ढेर से टकराने के बाद हाईवे पर खड़ा ट्रक। स्रोत पुलिस
बकेवर। कस्बा लखना की रामलीला में रविवार रात धनुष भंग और लक्ष्मण-परशुराम संवाद हुआ। महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा पर जैसे ही भगवान राम ने धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई तो वह टूट गया, पूरा मैदान जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की।
धनुष टूटने की गड़गड़ाहट सुनकर महर्षि परशुराम क्रोधित होकर पहुंचे। इसके बाद परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के तर्कपूर्ण, ओजस्वी संवाद ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। लक्ष्मण परशुराम संवाद पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। अंत में प्रभु राम के विनम्र और मर्यादित वचनों से परशुराम का क्रोध शांत हुआ।
इसके बाद माता सीता ने प्रभु श्रीराम के गले में वरमाला पहनाई, इस अलौकिक दृश्य को देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। लीला का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक महेवा प्रमुख अशोक चौबे ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की आरती उतारकर किया। इस मौके पर रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, महामंत्री संदीप पाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन आदि मौजूद रहे। (संवाद)