फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Dead body of married woman found hanging

Etawah: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 07 Jul 2024 08:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Jul 2024 08:46 PM IST
सार

Etawah News: संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मायके वालों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Etawah: Dead body of married woman found hanging
आरती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव पति के मामा के घर में फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने पति पर फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच में जुट गई। बसरेहर थाना क्षेत्र के दुगावली निवासी पंकज पत्नी आरती (25) के साथ शनिवार दोपहर अपने मामा कमलेश कुमार के घर आया था।

विज्ञापन


मामा का घर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में है। पंकज ने बताया कि रात में मामा के घर पर पत्नी के साथ ठहरा था। रविवार सुबह आरती का शव दूसरे कमरे में फंदे पर लटका देख मामा ने चीख-पुकार मचा दी। आवाज सुनकर वह उठकर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। घटना की जानकारी पर ऊसराहार थाना क्षेत्र के जाफरपुरा निवासी मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। मौसी की बेटी ऊषा ने बताया कि आरती की शादी एक मई 2022 में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उसने बताया कि जब वह लोग पहुंचे तो आरती कमरे की चौखट पर रस्सी के फंदे पर लटकी हुई थी। आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज के लिए आरती को प्रताड़ित किया जाता था। कई बार राजीनामा भी कराया गया था। उसके बाद भी आरती को फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed