फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rampur Hostel defeated Meerut in hockey.

Etawah News: हॉकी में रामपुर छात्रावास ने मेरठ को हराया

Tue, 13 Oct 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rampur Hostel defeated Meerut in hockey.
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को सब जूनियर राज्य स्तरीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 17 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों, चार खेल छात्रावासों और दो स्पोर्ट्स कॉलेजों की कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। विशिष्ट अतिथि सीडीओ संजय कुमार सिंह रहे। क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने अतिथियों का बैज लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उत्तर प्रदेश हॉकी ने प्रतियोगिता के संचालन के लिए अंपायर और तकनीकी अधिकारियों का पैनल भेजा है। आयोजन का समन्वय हॉकी प्रशिक्षक डॉ. मो. जियाउर्रहमान कर रहे हैं। फाइनल और तीसरे स्थान के लिए मुकाबला 17 अक्तूबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन प्रयागराज मंडल ने गोरखपुर को 1-0 से हराया। रामपुर छात्रावास की टीम ने मेरठ मंडल को 6-0 से करारी शिकस्त दी। आजमगढ़ ने झांसी को 2-0 से और अयोध्या ने अलीगढ़ को 3-2 से पराजित किया। मिर्जापुर ने मुरादाबाद को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। आगरा और देवीपाटन के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed