{"_id":"637d0eb2e2a74e4da774448b","slug":"etawah-crime-wife-shot-dead-constable-opened-fire-on-himself-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, सिपाही ने खुद पर किया फायर, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, सिपाही ने खुद पर किया फायर, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Tue, 22 Nov 2022 11:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:35 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में सिपाही ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद सिपाही ने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में पारिवारिक कलह के कारण सिपाही ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। सिपाही को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होते ही फ्रेंड्स कालोनी पुलिस, सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से तमंचा मिला है।
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के ओमपुरम कालोनी निवासी सिपाही ब्रजेश कुमार यादव (52) औरैया के एरवाकटरा थाने में डायल 112 में चालक है। मंगलवार सुबह शिफ्ट खत्म करके वह घर आया था। बेटे विकास ने बताया कि मां उर्मिला (50) और पिता के बीच दोपहर को घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
कुछ ही देर में गोली चलने की आवाज सुनकर वह अंदर गया तो मां और पिता खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। मां की मौत हो गई थी। सूचना पर फ्रेंड्स कालोनी थानाध्यक्ष विवेक कुमार, सीओ सदर अमित कुमार सिंह व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में ब्रजेश को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उर्मिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घरेलू विवाद में घटना हुई है। मौके से तमंचा बरामद हुआ है। जांच चल रही है।
विज्ञापन