{"_id":"625593638f8f5216dc396608","slug":"etawah-constable-died-after-being-shot-in-suspicious-circumstances","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: संदिग्ध हालात में गोली लगने से सिपाही की मौत, पुलिस मान रही आत्महत्या, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: संदिग्ध हालात में गोली लगने से सिपाही की मौत, पुलिस मान रही आत्महत्या, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम
Tue, 12 Apr 2022 08:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Apr 2022 08:34 PM IST
सार
यूपी के इटावा में सिपाही की मौत का मामला सामने आया है। अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक टीम और पोस्टमार्टम से मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इटावा जिले में ताखा तहसील में तैनात सिपाही की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली सिपाही के गले से कुछ ऊपर ठोड़ी में लगी है। उसका शव तहसील परिसर स्थित भवन की तीसरी मंजिल पर उसके कमरे में खून से लथपथ मिला।
शव के नीचे ही उसकी सरकारी राइफल भी दबी पाई गई। साथी सिपाही की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है, जबकि सिपाही का मोबाइल दूसरी मंजिल में एक लेखपाल के कमरे के बाहर पड़ा पाया गया। यहीं कुछ स्थानों पर खून भी पड़ा होने से मामला पेचीदा हो गया।
अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक टीम और पोस्टमार्टम से मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश (40) एटा में कोतवाली देहात क्षेद्घ के नगला केवल के रहने वाले थे। उनकी चार अप्रैल को ताखा तहसील में सुरक्षा के लिए तैनाती की गई थी।

Trending Videos
मंगलवार सुबह 5 बजे तहसील भवन की तीसरी मंजिल पर हेड कांस्टेबल के कमरे के बगल में रहने वाले सिपाही शरीफ मोहम्मद ने प्रेम के कमरे के बाहर खून फैला देखा तो भीतर गया। पेट के बल कांस्टेबल का शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए। शरीफ की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
प्रेम को तत्काल ही मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार सिंह भी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामला राइफल से गोली मारकर आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन उसकी कोई वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया।