{"_id":"66717755d980febde0034771","slug":"etawah-body-of-a-youth-found-hanging-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 18 Jun 2024 05:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:40 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में युवक का शव घऱ से कुछ दूरी पर फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
अमित कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में जसोहन गांव निवासी विजय वीर सिंह पुत्र अमित कुमार (24) सोमवार शाम करीब पांच बजे घर से निकला था, लेकिन कुछ समय बाद गांव के किनारे घर से पांच सौ मीटर दूरी पर उसका शव नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिलने से लोगों में खलबली मच गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को नीचे उतारा और घर ले गए। उसके बाद करीब रात नौ बजे घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमित मेलों में प्लास्टिक के खिलौने बेचता था। पिता का 15 साल पहले निधन हो चुका है। अगले माह छोटी बहन लाली की शादी होना तय है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।