फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Bike collided with dumper, two died, angry family members and villagers pelted stones

Etawah: डंपर में घुसी बाइक, दो की मौत, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने किया पथराव

Sat, 15 Mar 2025 10:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Mar 2025 10:11 PM IST
सार

Etawah News: डंपर में पीछे से बाइक जा घुसी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इकदिल थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे गांव नगला दलब के पास हुआ। 

विज्ञापन
Etawah: Bike collided with dumper, two died, angry family members and villagers pelted stones
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-आगरा हाईवे पर नगला तलब गांव के पास शनिवार की शाम रात साढ़े सात बजे कानपुर की ओर जा रहे डंपर में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार बच्चे समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने डंपर के साथ ही अन्य दो वाहनों पर पथराव कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर सीओ सिटी कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचकर लोगों को समझाया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन



नगला दलप निवासी लालू दोहरे (35), पड़ोसी राघवेंद्र के बेटे सार्थक उर्फ छुटकू (8) को लेकर इकदिल गए थे। दोनों रात लगभग साढ़े सात बजे गांव लौट रहे थे। गांव के पास ही कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर आगे जा रहे ट्राॅले में बाइक पीछे से जा घुसी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर डंपर पर पथराव कर दिया। साथ ही कानपुर की ओर जा रही बस और एक ट्रक पर भी पथराव किया। इससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर इकदिल पुलिस के साथ ही सीओ रामगोपाल शर्मा, सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, इकदिल प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। परिजनों को समझाकर शवों को मोर्चरी पहुंचाया। हाईवे पर लगभग साढ़े बजे तक यातायात प्रभावित रहा। घायलों का अस्पतालों में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पथराव करके अराजकता फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - रामगोपाल शर्मा, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed