{"_id":"6433b40b098f7231240104c3","slug":"etawah-allegations-of-getting-bad-breakfast-in-shatabdi-express-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: शताब्दी एक्सप्रेस में खराब नाश्ता मिलने का आरोप, यात्रियों ने ट्वीट कर रेलवे से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: शताब्दी एक्सप्रेस में खराब नाश्ता मिलने का आरोप, यात्रियों ने ट्वीट कर रेलवे से की शिकायत
Mon, 10 Apr 2023 12:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:34 PM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस में मिला खराब नाश्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से कानपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में खराब नाश्ता मिलने का यात्रियों ने आरोप लगाया है। इटावा जंक्शन पर उतरे यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की है। कुछ यात्रियों ने ट्वीट करके रेलवे से शिकायत की है। शनिवार शाम नई दिल्ली से कानपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस 12034 के कोच नंबर सी 9 में बैठे यात्रियों को नाश्ते में समोसा और सैंडविच दिया गया।
विज्ञापन
इसे खोलते ही उसमें से गंध आने लगी। यात्रियों ने इसकी शिकायत कर्मचारियों से की। यात्रियों ने खाने का वीडियो बनाकर ट्वीट करके शिकायत की। इटावा जंक्शन पर उतरे सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि वह गाजियाबाद से कानपुर के लिए शताब्दी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। तभी ट्रेन में नाश्ता दिया गया। उसमें से बदबू आ रही थी।
विज्ञापन
पैंट्री कार के मैनेजर ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर ली है। दंपती रोशन सोनी और अंजली सोनी ने बताया कि इतना पैसा खर्च करने के बाद भी इस तरह का नाश्ता दिया जा रहा है। हाफिज मो. चिश्ती ने बताया कि शाम को जब अलग से नाश्ता ऑर्डर किया तो सैंडविच और समोसा खाया। उसके बाद कई बार उलटी हुई।
विज्ञापन