{"_id":"6afb6f92d3f4c9f0e90950c7","slug":"etawah-all-out-for-31-runs-kanpur-police-commissionerate-wins-the-match-kanpur-news-c-362-1-ka11002-160970-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: इटावा 31 रन पर आउट, कानपुर पुलिस कमिश्नरी ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: इटावा 31 रन पर आउट, कानपुर पुलिस कमिश्नरी ने जीता मैच
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस, कानपुर जोन की 26वीं अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को पुलिस लाइन मैदान में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में कानपुर पुलिस कमिश्नरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इटावा को 195 रन से करारी शिकस्त दी। कमिश्नरी टीम ने इटावा को 31 रन पर आउट कर दिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया। 16 से 19 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कानपुर जोन के विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
पहले मुकाबले में इटावा ने टॉस जीतकर कानपुर कमिश्नरी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कानपुर की टीम ने निर्धारित पारी में 226 रन बनाए। अभिषेक ने महज 43 गेंदों पर 102 रन की विस्फोटक पारी खेली जबकि नरेंद्र सिंह ने 36 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटावा की टीम कानपुर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज 31 रन पर सिमट गई। नीरज ने दो ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट झटके जबकि कृष्णकांत ने 12 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे मैच में ललितपुर ने औरैया को 53 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ललितपुर ने 16.2 ओवर में 113 रन बनाए। जवाब में औरैया की टीम 14.3 ओवर में 60 रन पर आउट हो गई। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार मिश्रा, डीआईजी यमुना प्रसाद, डीसीपी दिनेश त्रिपाठी, एसीपी अंजना दहिया सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।