फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Administration stopped us from meeting jailed Congressmen Ajay Rai sat on dharna with workers

Etawah: प्रशासन ने जेल में बंद कांग्रेसियों से मिलने से रोका, कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे अजय राय

Thu, 04 Sep 2025 01:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 04 Sep 2025 01:39 PM IST
सार

Etawah News: इटावा में महोल जेल प्रशासन ने कांग्रेसियों से मिलने से रोका, तो प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। बता दें कि वो भाजपा-कांग्रेस संघर्ष में जेल भेजे गए नौ नेताओं से मिलने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Etawah Administration stopped us from meeting jailed Congressmen Ajay Rai sat on dharna with workers
धरने पर बैठे अजय राय और अन्य कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले की महोल जेल में बंद कांग्रेसियों से न मिलने देने से नाराज प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जेल के धरने पर बैठ गए हैं। प्रशासन और सरकार के खिलाफ कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि भाजपा और कांग्रेस के बीच सोमवार को हुए संघर्ष में नौ कांग्रेसियों को जेल भेजा गया था। इनसे मिलने के लिए गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय महोल जेल पहुंचे। यहां प्रशाशन ने उनकी कांग्रेसियों से मुलाकात करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

भाजपा के कहने पर प्रशासन ने कराया बवाल: अजय राय
महोल जेल में बंद कांग्रेसियों से मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रशासन पर भाजपा का एजेंट बनकर काम करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रशाशन जब इतना सतर्क है कि हम मिलने नहीं दे रहा, तो भाजपाइयों को कांग्रेस कार्यालय घेरने क्यों जाने दिया। कहा कि किसी को कही चोट नहीं आई सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फंसाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed