फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Administration busy searching Bhole Baba data, no criminal case found registered against Suraj Pal

Etawah: भोले बाबा का डाटा खंगालने में लगा प्रशासन, सूरज पाल के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं मिला

Wed, 03 Jul 2024 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Jul 2024 11:57 PM IST
सार

सूरज पाल का यूपी के इटावा जिले से कनेक्शन मिला है। 1994 से 1997 तक सूरज पाल इटावा में सिपाही के पद पर तैनात रहे। इटावा में तैनाती के दौरान सूरज पाल के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं मिला है।

विज्ञापन
Etawah: Administration busy searching Bhole Baba data, no criminal case found registered against Suraj Pal
नारायण साकार हरि भोले बाबा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस में भगदड़ के दौरान 124 श्रद्धालुओं की मौत के बाद जिला प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गई है। बाबा से जुड़े तथ्यों को तलाशा जा रहा है। बाबा का एक आश्रम जिले में भी बने होने की बात सामने आई है। कटेखेड़ा गांव में पांच बीघा में ग्रामीणों की मदद से दो साल पहले बाबा का आश्रम बनाया है।
विज्ञापन


मंगलवार को हाथरस में हुए सत्संग में भगदड़ होने के बाद चर्चा में आए बाबा भोले उर्फ सूरज पाल के जिले में भी बड़ी संख्या में अनुयायी रहते हैं। हादसे के बाद बाबा की तलाश की जा रही है। इस क्रम में पुलिस-प्रशासन भी बाबा का डाटा खंगालने में लगा है। पता चला है कि बाबा के अनुयायी कटेखेड़ा गांव में भी हैं। यहां स्थित आश्रम लगभग पांच बीघा खेत में बना है। इसमें कमरे, बड़ा हॉल व एक मंच बना हुआ है। इसके बाहर खाली जगह लोगों के बैठने के लिए बनी हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos

आश्रम बनने के बाद इस स्थल पर छोटे-मोटे कार्यक्रम और कुछ समय तक सत्संग हुआ। अब कुछ ही लोग वहां पहुंचते हैं। यहां बाबा कभी नहीं आए हैं। कटेखेड़ा गांव के रहने वाले रविंद्र कुमार ने बताया कि इस आश्रम की देखरेख सेवादार वीरेंद्र के बड़े पुत्र नीरज करते हैं। बुधवार को आश्रम में ताला पड़ा मिला। आश्रम के गेट पर लगीं भोले बाबा की तस्वीरें भी हटा दी गई हैं। आश्रम की देखभाल करने वाले नीरज भी गांव में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed