फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Accident: Three Died and two injured

Etawah Accident: खड़ी बस में डीसीएम ने मारी टक्कर, तीन की मौत और दो घायल, सीएम ने जताया शोक

Tue, 19 Jul 2022 06:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Jul 2022 06:29 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Etawah Accident: Three Died and two injured
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में ऊसराहार थाना क्षेत्र के खरगुआ के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 123 पर खड़ी डबल डेकर निजी बस में पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसें में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


सोमवार रात हरियाणा के बदरपुर बॉर्डर से सवारी लेकर एक निजी डबल डेकर बस बिहार के सीतामढ़ी जा रही थी। रात करीब तीन बजे कुछ सवारियों के कहने पर चालक ने आगर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 123 के पास बस पेशाब कराने के लिए रोक दी। सवारियां पेशाब करने लगीं, जबकि चालक व परिचालक नीचे उतरकर बस के पहिए की हवा चेक करने लगे।

विज्ञापन

इस दौरान पीछे से आई गुजरात से लखनऊ जा रही डीसीएम के चालक को झपकी आने पर वह नियंत्रण खो बैठा। बस परिचालक और दो यात्रियों को टक्कर मारते हुए डीसीएम बस में जा घुसी। हादसे में बस परिचालक शंकर ठाकुर (31) पुत्र राम सुशील निवासी कौआ थाना विरौर दरभंगा बिहार, एक सवारी मोहम्मद हसनेन (30) पुत्र जैनुलहक निवासी सियोल थाना बिरौर दरभंगा बिहार और डीसीएम चालक (19) रिजवान पुत्र सिद्दीकी अहमद निवासी गीत जागीर थाना नवाबगंज जिला बरेली की मौत हो गई।

वहीं डीसीएम के हेल्पर और बस यात्री रामबाबू राय पुत्र धीरज राय निवासी मईसार थाना रूलीसैदपुर जिला सीतामढ़ी बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दुर्घटना के बाद बस के दोनों चालक अशोक कुमार और सुशील कुमार मौके से भाग गए।
विज्ञापन

सीएम ने व्यक्त किया शोक
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की है।

घायलों से मिलने पहुंचे डीएम और एसएसपी
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे की सूचना पर डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी जय प्रकाश सिंह भी सैफई मेडिकल काॅलेज में घायलों का हालचाल लेने पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल लेने के बाद डॉक्टरों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed