फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Accident: Sugarcane seller dies in bike collision, two people injured

Etawah Accident: गन्ना विक्रेता की बाइक की टक्कर से मौत, दो लोग घायल

Tue, 19 Nov 2024 06:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Nov 2024 06:33 PM IST
सार

Etawah News: पैदल घर लौट रहे गन्ना विक्रेता की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हादसा जनपद की सीमा पर पचनदा के पास हुआ।

विज्ञापन
Etawah Accident: Sugarcane seller dies in bike collision, two people injured
सत्यनारायण की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पचनदा मेले से पैदल घर लौट रहे गन्ना विक्रेता बाइक की टक्कर से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जालौन जिले के धर्मपुरा निवासी सत्यनारायण (45) पुत्र काशी चचेरे भाई जगदीश के साथ पैदल मेला करके सोमवार शाम घर लौट रहा था।

विज्ञापन


तभी पचनदा जनपद की सीमा से लगे रमपुरा के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सहित तीन लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सत्यनारायण की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार राजाबाबू (30) पुत्र रीतौर व विनोद (28) निवासी रितौर की मड़ैया थाना बिठौली की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सत्यनारायण के चचेरे भाई जगदीश ने बताया कि वह मेले में गन्ना बेचने का काम करते हैं। शाम को घर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से सत्यनारायण को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक के साथ दूर तक घिसटता चला गया। जिला अस्पताल की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने सत्यनारायण के शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed