{"_id":"69bb7625a0b060d590044575","slug":"etawah-accident-out-of-control-car-runs-over-three-people-then-crashes-into-a-shop-three-critically-injured-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah Accident: अनियंत्रित कार ने तीन को रौंदा, फिर दुकान में जा घुसी गाड़ी; दो मजदूर और युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Accident: अनियंत्रित कार ने तीन को रौंदा, फिर दुकान में जा घुसी गाड़ी; दो मजदूर और युवक गंभीर घायल
Thu, 19 Mar 2026 09:36 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:36 AM IST
सार
Etawah News: इटावा के विजय नगर रोड पर गुरुवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। कार से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Etawah Road Accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के विजय नगर रोड पर गुरुवार सुबह करीब पौने सात बजे अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। इसमें दो वेल्डिंग मजदूर और एक युवक शामिल है, जो टहलने निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कार टक्कर मारते हुए एक दुकान में जा घुसी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया की कार में युवक-युवतियां और शराब की बोतलें मिलीं हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन