फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Accident, High speed dumper hit the bike, two brothers died in the accident

Etawah Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो भाइयों की मौत, तिलक चढ़ाने जा रहे थे दोनों

Fri, 28 Apr 2023 11:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Apr 2023 11:03 AM IST
सार

Etawah News: गुरुवार देर रात आगरा-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Etawah Accident, High speed dumper hit the bike, two brothers died in the accident
बाइक सवारों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर हाईवे पर गुरुवार रात महेवा के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला जैक निवासी मोहित (20) और आनंद (19) चचेरे भाई हैं।

विज्ञापन

गुरुवार को गांव से औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में तिलक चढ़ने के लिए जा रहे थे। रास्ते में बकेवर थाना क्षेत्र के टिलिटिला के पास डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर बकेवर थाना प्रभारी विक्रम सिंह और महेवा चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह फोर्स मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed