फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah Accident: Grandfather and grandson died after being hit by a dumper, son is serious

Etawah Accident: डंपर की चपेट में आए बाबा-पौत्र की मौत, पुत्र गंभीर

Thu, 26 Jun 2025 12:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Etawah Accident: Grandfather and grandson died after being hit by a dumper, son is serious
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भरथना-बिधूना मार्ग पर बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे ओवरटेक के प्रयास में आगे जा रही बाइक का कट लगने से दूसरी बाइक डंपर जा घुसी। हादसे में बाइक सवार बाबा-पौत्र की मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सुरेंद्र शाक्य (55), अपने बेटे प्रवेश शाक्य (24) और पौत्र रिहान्स (3) निवासी ढकपूरा भरथना के साथ बुधवार रात बकेवर के गांव संतोषपुर स्थित ससुराल से एक बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। रास्ते में भरथना-बिधूना मार्ग पर सती मंदिर के पास बाइक को ओवरटेक करने में आगे जा रही बाइक का कट लग गया। ऐसे में सुरेंद्र की बाइक अनियंत्रित होकर पास से निकल रहे डंपर से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। यहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र और रिहान्स को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रवेश को गंभीर हालत में आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। सुरेंद्र के चचेरे भाई बबलू शाक्य ने बताया है कि सुरेंद्र शाक्य अपने पुत्र व नाती के साथ ससुराल से लौट रहे थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा बाइक ओवरटेक करने में कट लगने की वजह से होने की बात सामने आई है। हादसे में बाबा-पौत्र की मौत हो गई। एक को गंभीर हालत में आयुर्विज्ञान विवि रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed