{"_id":"66fd93511d92fb263a0637aa","slug":"etawah-1844-connections-cut-in-one-month-report-filed-against-225-people-2024-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah: एक माह में 1844 के काटे कनेक्शन, 225 के खिलाफ रिपोर्ट, बिजली विभाग की ओर से चलाया जा रहा चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: एक माह में 1844 के काटे कनेक्शन, 225 के खिलाफ रिपोर्ट, बिजली विभाग की ओर से चलाया जा रहा चेकिंग अभियान
Thu, 03 Oct 2024 12:09 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:09 AM IST
सार
Etawah News: लाइन लॉस कम करने के लिए बिजली विभाग की ओर से ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एक माह में 1844 के कनेक्शन काटे गए हैं। वहीं 225 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिजली विभाग की ओर से लाइन लॉस कम करने के लिए शासन की ओर से भेजी गई सूची के आधार पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अकेले सितंबर में ही विभाग ने जिले में 1844 लोगों के कनेक्शन काटे हैं। वहीं 225 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे बिजली चोरी करने वालों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
इन दिनों कूड़ा उठाने वाले के पहले ही बिजली विभाग की छापामार टीम बिजली चोरों के दरवाजों पर दस्तक दे रही है। नींद से उठा व्यक्ति जब तक कुछ समझ पा रहा है तब तक टीम बिजली चोरी के सभी फोटो और वीडियो तैयार करके कार्रवाई शुरू कर देती है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, एक माह में हुई इस कार्रवाई से लगभग 15 प्रतिशत लाइन लॉस कम हुआ है। अधिशासी अभियंता प्रथम हनुमान प्रसाद मिश्रा ने बताया कि सितंबर माह में बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए चलाए गए अभियान में कुल 225 लोगों को 521 किलोवाट की बिजली चोरी करने पर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। बिजली चोरी करने वालों पर कुल 1 करोड़ 66 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जिसमें 216 लोगों ने अभी 60 लाख 82 हजार रुपये जमा किया है।
विज्ञापन
आज उदी और पछायगांव में पांच घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति
तीन और चार अक्टूबर को 33 केवी लाइन उदी में जर्जर तार बदलने का काम किया जाएगा। इसके चलते दोपहर 12:00 से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जेई आरएस राजपूत ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र उदी एवं पचाया गांव तथा सराय भूपत के संबंधित क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
तीन और चार अक्टूबर को 33 केवी लाइन उदी में जर्जर तार बदलने का काम किया जाएगा। इसके चलते दोपहर 12:00 से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जेई आरएस राजपूत ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र उदी एवं पचाया गांव तथा सराय भूपत के संबंधित क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।