फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Entry with Videography at TET Examination Centers

टीईटी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी के साथ होगा प्रवेश

Sat, 14 Oct 2017 11:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 14 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Entry with Videography at TET Examination Centers
डेमो
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) पहली बार इतनी सख्ती से कराई जा रही है। पहली बार परीक्षा में ऐसा हुआ है कि प्रवेश के दौरान केंद्र के गेट पर भी परीक्षार्थियों की वीडियाग्राफी होगी। पेपर खुलने के दौरान भी उसकी वीडियाग्राफी होगी। डीआईओएस और जिला प्रशासन के अफसरों ने सभी परीक्षा केंद्रों पर शनिवार शाम तक सभी तैयारियां पूरी करा दी।
विज्ञापन

डीआईओएस सतीश तिवारी ने बताया कि शहर के 37 केंद्रों पर 15 अक्तूबर को यूपी-टीईटी की परीक्षा होगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12:30 बजे तक और शाम की पाली में 2:30 से 5 बजे तक होगी। प्रत्येक केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक, दो पर्यवेक्षक होंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही सभी केंद्रों को देखने के लिए 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 6 जोनल मजिस्ट्रेट, 5 सचल दल लगाए गए हैं। अगर समय से पूर्व परीक्षार्थी ने अपना प्रश्नपत्र पूरा कर लिया है तो उसे केंद्र से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षक की होगी। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका देने के निर्देश दिये गए हैं। प्रश्नपत्रों के चार-चार सेट तैयार किये गए हैं। विभिन्न पंक्तियों में समानांतर बैठे अभ्यर्थी को एक क्रम के प्रश्नपत्र नहीं दिये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस मिनट बाद तक मिलेगा प्रवेश
डीआईओएस सतीश तिवारी ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद तक ही केंद्र पर परीक्षार्थियों को प्रवेश मिलेगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पूर्व परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। एसएसपी ने सभी परीक्षा केंद्र से संबंधित थानेदारों को केंद्र के आधा किलोमीटर के दायरे में फोटो कॉपी दुकाने बंद कराने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed