फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Entrepreneurship Conclave and Trade Show at CSA from March 27 to 29

Kanpur News: सीएसए में 27 से 29 मार्च तक उद्यमिता कॉन्क्लेव व ट्रेड शो

Fri, 27 Mar 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurship Conclave and Trade Show at CSA from March 27 to 29
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में 27 से 29 मार्च तक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमिता कॉन्क्लेव एवं क्षेत्रीय ट्रेड शो का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान करेंगे।
विज्ञापन


कुलपति ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि आयोजन में प्रदेशभर से 150 से अधिक स्टार्टअप भाग लेंगे। एग्रीटेक, टेक्सटाइल, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के लगभग 35-35 स्टॉल लगाए जाएंगे। हैंडलूम और एमएसएमई उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि कृषि को आधुनिक बनाने और छात्रों को उद्यमी बनाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय का आईआईटी, एचबीटीयू और सुगंध एवं सरस विकास केंद्र कन्नौज के साथ समझौता होगा। स्टार्टअप आइडिया प्रतियोगिता के तहत युवा पिच टैंक आयोजित होगा जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागी नवाचार प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता को एक लाख, द्वितीय स्थान के लिए 50 हजार और तृतीय स्थान के लिए 30 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को 10-10 हजार रुपये मिलेंगे। विशेषज्ञ बिजनेस ऑन व्हील्स, इंटरप्राइज बिल्डिंग, और स्टार्टअप स्केलिंग जैसे विषयों पर विचार साझा करेंगे। किसान भारती, न्यूज लेटर सहित अन्य दो पुस्तकों का विमोचन होगा। वार्ता में डॉ. कौशल कुमार, डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, डॉ. महक सिंह, संजय कुमार राय, डॉ. नौशाद खान, डॉ. खलील खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed