{"_id":"68d1a907f1c617036b0d05ab","slug":"entrepreneurs-met-xen-raised-the-issue-of-tripping-in-industrial-feeders-kanpur-news-c-220-1-akb1002-132057-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एक्सईएन से मिले उद्यमी, औद्योगिक फीडरों में ट्रिपिंग का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एक्सईएन से मिले उद्यमी, औद्योगिक फीडरों में ट्रिपिंग का मुद्दा उठाया
Tue, 23 Sep 2025 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
रनियां। औद्योगिक फीडरों पर ट्रिपिंग की समस्या को लेकर सोमवार को उद्यमी विद्युत वितरण खंड रनियां कार्यालय पहुंचे। एक्सईएन से मिलकर समस्या बताई। एक्सईएन ने 10 दिन में सुधार का आश्वासन दिया है।
रनियां औद्योगिक क्षेत्र में ट्रिपिंग होने से उत्पादन पर असर पड़ रहा है। कच्चा माल मशीनों में फंसने से उद्यमियों को नुकसान हो रहा है। बीते आठ अगस्त को विसायकपुर स्थित के एक होटल में मुख्य अभियंता रामनरेश सरोज के साथ उद्यमियों ने बैठक कर मुद्दा उठाया था। इसपर मुख्य अभियंता ने ट्रिपिंग खत्म कराने का आश्वासन दिया था। कहा था कि बड़े उद्योगों को अलग ट्रांसफार्मरों से कनेक्शन दिया जाएगा। इससे ट्रिपिंग रुकेगी। मगर एक माह से अधिक समय बीतने के बाद ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। इसको लेकर सोमवार को उद्यमी हरदीप सिंह राखरा, अनुराग मालवीया, अजय गर्ग, संदीप कोचर आदि ने एक्सईएन रनियां से मुलाकात की। उन्हें हर दिन तीन से चार बार ट्रिपिंग होने की समस्या बताई। इसपर एक्सईएन ने कहा कि आवश्यक सुधार कराए जा रहे हैं। दस दिनों में व्यवस्था सुधर जाएगी।
....................
बयान
उद्यमियों की ओर से ट्रिपिंग की समस्या बताई गई है। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए प्रयास हो रहे हैं। दस दिन में आवश्यक सुधार कर ट्रिपिंग राेकी जाएगी। - पुष्प देव, एक्सईएन रनियां