फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   entire outpost line of Yadav Market calls for inquiry action on 14 policemen In the case of capturing the house of a Dalit 

कानपुर : दलित का मकान कब्जा कराने के मामले में यादव मार्केट की पूरी चौकी लाइन हाजिर, 14 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

Wed, 23 Mar 2022 12:27 AM IST
सुशील कुमार माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: सुशील कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 12:27 AM IST
सार

बर्रा निवासी महादेव के मकान पर उमराव नाम के शख्स ने फरवरी में कब्जा कर लिया था। कब्जे के दौरान पुलिसकर्मियों की मौजूदगी थी। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची थी। जिसके बाद एडीसीपी साउथ मनीष सोनकर को जांच सौंपी गई थी।

विज्ञापन
entire outpost line of Yadav Market calls for inquiry action on 14 policemen In the case of capturing the house of a Dalit 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बर्रा में दलित परिवार को प्रताड़ित कर उसका मकान कब्जा कराने के मामले में डीसीपी साउथ ने मंगलवार रात कार्रवाई करते हुए यादव मार्केट चौकी लाइन हाजिर कर दी। चौकी पर तैनात इंचार्ज समेत तीन दरोगा, चार हेड कांस्टेबल और सात सिपाहियों को लाइन हाजिर किया। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


वहीं एसीपी गोविंद नगर व बर्रा इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच जारी है। बर्रा निवासी महादेव के मकान पर उमराव नाम के शख्स ने फरवरी में कब्जा कर लिया था। कब्जे के दौरान पुलिसकर्मियों की मौजूदगी थी। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची थी। जिसके बाद एडीसीपी साउथ मनीष सोनकर को जांच सौंपी गई थी। शुरुआती जांच के बाद एडीसीपी ने पूरी चौकी पर कार्रवाई की संस्तुति की थी। जिसके बाद डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने 14 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी होगी। उस आधार पर उनको दंडित किया जाएगा। जो वीडियो में पुलिसकर्मी दिख रहे हैं, उन पर केस भी दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन


इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई
यादव मार्केट चौकी इंचार्ज आशीष कुमार मिश्रा, ट्रेनी दरोगा राहुल कुमार गौतम व जयवीर सिंह, हेड कांस्टेबल गणेश कुमार, कमलापति, प्रदीप कुमार शिव प्रताप और सिपाही लोकेश कुमार, नवनीत राजपूत, अश्वनी कुमार, भूपेंद्र दीक्षित, नागेंद्र सिंह चौहान, अतुल कुमार व जितेंद्र सिंह पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बर्रा निवासी महादेव ने 2014 में अपने मकान को बेचने के लिए उमराव नाम के शख्स से 35 लाख रुपये में डील की थी। उमराव ने 10 लाख रुपये और आठ लाख की कीमत के प्लॉट की रजिस्ट्री महादेव के नाम कर दी थी। इसके बाद महादेव ने अपने मकान की रजिस्ट्री उमराव को कर दी। बाकी की रकम न मिलने पर महादेव ने कब्जा नहीं छोड़ा था। इस पर उमराव ने प्लॉट की रजिस्ट्री फर्जी बताकर महादेव पर केस कराया। महादेव ने भी सिविल केस दायर कर दिया। दिसंबर 2021 में उमराव ने कोर्ट को गुमराह करते हुए दावा किया कि मकान पर उसी का कब्जा है। इस आधार पर कोर्ट ने उसके पक्ष में आदेश दे दिया। इसके बाद 23 फरवरी को उमराव ने मकान पर कब्जा कर महादेव के परिवार को बेघर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed