{"_id":"6acaa23d7a6cbe01310e4420","slug":"ensure-silt-on-mainawati-marg-is-removed-immediately-municipal-commissioner-kanpur-news-c-362-1-ka11002-158417-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनावती मार्ग पर पड़ी सिल्ट तुरंत हटवाएं: नगर आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनावती मार्ग पर पड़ी सिल्ट तुरंत हटवाएं: नगर आयुक्त
विज्ञापन
कानपुर। एनआरआई सिटी के सामने लगे पंप अब अंदरूनी गलियों में लगाकर जल निकासी कराएं। परमिया नाले की सफाई, सिल्ट निकालने और उठान की व्यवस्था की जाए। मैनावती मार्ग पर पड़ी सिल्ट को 24 घंटे में साफ कराया जाए।
यह निर्देश शनिवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने परमिया संपवेल और नाले के निरीक्षण के दौरान दिए। नगर आयुक्त को गंगा नदी का जलस्तर कम होने से सम्पवेल पंप से आसानी से जल निकासी होते मिली। पुलिया के नीचे मिट्टी का ढेर मिला जिससे गंगा नदी में जलनिकासी के लिए पानी का प्रवेश घुमावदार हो गया था।
नगर आयुक्त ने छोटा पुल के नीचे की मिट्टी को हटवाने के लिए कहा। इस दौरान जोन-6 के जोनल अधिकारी आरके सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। (संवाद)