फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   engineering studies will be credit based

क्रेडिट बेस्ड होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, ग्रेड प्वाइंट मिलेंगे

Mon, 23 Nov 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 23 Nov 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
engineering studies will be credit based
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध सरकारी और गैर सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब आईआईटी की तरह च्वाइस्ड बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) की पढ़ाई, परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


हर सेमेस्टर की परीक्षा में ग्रेड मिलेंगे, फिर फाइनल ईयर का ग्रेड प्वाइंट निकाला जाएगा। कुल ग्रेड प्वाइंट 10 का रहेगा। इस पर कुलपति प्रो. विनय पाठक ने मुहर लगा दी है। यह व्यवस्था शैक्षिक सत्र 2016-17 से लागू होगी। अभी तक इंजीनियरिंग कॉलेजों की पढ़ाई में मार्क्स दिए जाते हैं।
विज्ञापन


हर पेपर 50 या फिर 100 मार्क्स का होता है।  रविवार को एचबीटीआई में बायो डीजल पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने आए टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति ने कहा, कि टेक्निकल यूनिवर्सिटी की पढ़ाई और पेपर का पैटर्न अगले सत्र से बदला जाएगा। पढ़ाई च्वाइस्ड बेस्ड क्रेडिट सिस्टम से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुशासन, सब्जेक्ट पर पकड़, खेल-कूद और एक्स्ट्रा कॅरिकुलर एक्टिविटी को भी ग्रेडिंग में शामिल किया जाएगा। इसका बड़ा फायदा यूपी के सभी इंजीनियरिंग स्टूडेंटों को मिलेगा। वह विदेश जाकर आसानी से परास्नातक (मास्टर) और रिसर्च कर सकेंगे। अभी तक ऐसा नहीं हो रहा। विदेश जाने से पहले ट्रांसक्रिप्ट (सभी कक्षाओं के मार्क्स का ब्योरा) बनवाने और छह महीने का प्रशिक्षण लेना पड़ता है।


कुलपति का कहना है कि टेक्निकल यूनिवर्सिटी कैंपस लखनऊ में ही सत्र 2016-17 से एडवांस रिसर्च इंस्टीट्यूट इन डिजाइन की स्थापना की जाएगी। नोएडा में डिजाइन इंस्टीट्यूट खोला जाएगा। इस फैसला हो चुका है। उन्होंने कहा कि एचबीटीआई अब यूनिवर्सिटी बन रही है। इसकी शोध और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाई जानी चाहिए। एचबीटीआई के पास पर्याप्त सुविधा-संसाधन हैं, जिसकी मदद से बायो डीजल पर रिसर्च किया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed