फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Encroachment removed from Panki Power Plant land

Kanpur News: पनकी पावर प्लांट की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

Tue, 30 Dec 2025 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Panki Power Plant land
कानपुर। पनकी पावर प्लांट की रेलवे कॉरिडोर बाउंड्री से सटी सड़क पर किया गया अवैध अतिक्रमण सोमवार को गिराया गया। यहां लोगों ने कब्जे कर मकान तक बना लिए थे और सड़क तक घेराबंदी कर ली थी। इस कारण सड़क सकरी हो गई थी जिससे पावर हाउस प्रबंधन को दिक्कत हो रही थी। परियोजना प्रशासन ने कई बार अतिक्रमणकारियों से वार्ता की लेकिन इन लोगों ने सहयोग नहीं किया और अतिक्रमण बढ़ता गया। नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा। इस पर परियोजना प्रबंधन ने जिला प्रशासन से सरकारी जमीन खाली करने के लिए मदद मांगी। सोमवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी में पीएसी और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 31 कच्चे व पक्के निर्माण गिराए गए। पनकी पावर प्लांट परियोजना के सिविल एक्सईएन वैभव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शासन के आदेश पर कार्रवाई की गई है। दोबारा अतिक्रमण न हो इसलिए बैरिकेडिंग कर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed