{"_id":"602eba738ebc3ee9593b1b70","slug":"encroachment-dehat-news-knp6127067196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी जमीन पर अवैध कब्जा रुकवाने को लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी जमीन पर अवैध कब्जा रुकवाने को लगाई गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर। रसधान गांव में पीड़ितों ने अपनी ही जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रुकवाने के लिए सेवानिवृत्त लेखपाल समेत अन्य लोग अफसरों के चक्कर काटने को मजबूर है। पीड़ितों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के रसधान निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल सगीर खां ने डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को शिकायत कर बताया कि गांव में गाटा संख्या 770 क भूमि उसके नाम दर्ज है। पास के गाटा संख्या 770 ख पर गांव के देवी प्रसाद, मंजू देवी व विनोद कुमार के नाम हैं। सगीर ने बताया कि सहखातेदार मंजू देवी ने गाटा संख्या 770 ख का कुछ रकवा जमीन खरीदी थी। जिसकी पैमाइश एसडीएम सिकंदरा रमेशचंद्र यादव के निर्देश पर तीन बार की गई। पैमाइश रिपोर्ट उजागर किए बगैर लेखपाल से सांठगांठ कर गांव के कुछ लोगों ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
आरोप है कि गाटा संख्या 770 ग ग्रामसभा में बंजर के रूप में दर्ज है। वहां सालों से होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के लिए इस वहां पक्का चबूतरा भी बनाया गया। आरोपियों ने तोड़ कर अपनी जमीन में मिला लिया। पीड़ित ने मामले में निर्माण कार्य रुकवाने व तहसील कर्मचारियों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।