{"_id":"6967e689259c4d34320da8f5","slug":"encouragement-boosted-for-newlyweds-on-a-bicycle-journey-to-char-dham-and-12-jyotirlingas-kanpur-news-c-220-1-akb1006-136836-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की साइकिल से यात्रा पर निकले नवदंपति का बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की साइकिल से यात्रा पर निकले नवदंपति का बढ़ाया हौसला
Thu, 15 Jan 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
मूसानगर। नवविवाहित दंपती साइकिल से चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा का संकल्प लेकर निकले। बुधवार को मूसानगर पहुंचने पर लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया। वह 17 हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर चुके हैं। उनका युवाओं में धर्म, संस्कृति और देशप्रेम के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य है।
अलीगढ़ थाना मदराक के ग्राम खड़िया खुजा निवासी शेखर दीक्षित ने बताया कि वह बीटेक किए हैं। बताया कि उनका विवाह नवंबर 2024 में हाथरस जिले के बजीतपुर निवासी गुंजन के साथ हुआ है। विवाह के कुछ समय बाद ही दोनों के मन में विचार आया कि साइकिल के माध्यम से चारधाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा की जाए। जिसके लिए पत्नी तैयार हो गई। बताया कि इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य देश प्रेम, धर्म और संस्कृति की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी है।
बताया 23 जून 2025 को अलीगढ़ से यात्रा शुरू की थी। अब तक वह हरिद्वार, केदारनाथ, बद्रीनाथ, ऋषिकेश, यमुनोत्री, गंगोत्री, मथुरा, उज्जैन स्थित महाकाल, ओंकारेश्वर, महाराष्ट्र के घृष्णेश्वर व भीमाशंकर, रामेश्वरम, बैजनाथ, तिरुपति बालाजी और काशी विश्वनाथ सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों की साइकिल से यात्रा कर चुके हैं। अब गुजरात में सोमनाथ व नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने जा रहे हैं। नवयुगल की यात्रा को देखकर स्थानीय लोगों प्रदीप कुमार, मनीष अग्रवाल, प्रिंस सोनी, कपिल चौरसिया, कुलवंत सचान ने सुरक्षित यात्रा की कामना की।