फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Encouraged children to attend school daily through a rally.

Kanpur News: रैली के माध्यम से बच्चों को रोजाना स्कूल भेजने के लिए किया प्रेरित

Thu, 02 Jul 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 02 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Encouraged children to attend school daily through a rally.
कानपुर देहात। जनपद के परिषदीय स्कूलों में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई। स्कूलों में छात्रों के आने पर माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही पुस्तकों का वितरण किया गया। इसके बाद शिक्षकों ने रैली निकाल नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अभिभावकों को बच्चों को नियमित स्कूल भेजने को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर में पीएम श्री विद्यालय बाढ़ापुर में बीएसए आशीष कुमार पांडेय व बीईओ मनोज कुमार सिंह ने नये नामांकित बच्चों का माल्यार्पण व तिलक लगाकर स्वागत किया। बीएसए ने कहा शासन प्राथमिक शिक्षा के स्तर स्तर को सुधारने के लिए पूरी तरह गंभीर है। प्रत्येक विकासखंड में पीएम श्री विद्यालयों की स्थापना बदलते समाज की आधुनिक शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रधानाध्यापक कंचन यादव ने बताया कि बच्चों ने कलात्मक प्रदर्शन किया, जिसकी सभी ने सराहना की। इसके बाद बीएसए ने कन्या कंपोजिट विद्यालय अकबरपुर पहुंच छात्राओं से बनाए गए विभिन्न इन्नोवेटिव, रचनात्मक और कलात्मक कार्यों की प्रदर्शनी देखी और बच्चों के हुनर की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षक सुरेखा यादव, सुमन, दिव्या, उमा, सुधाकर, प्रीति, संगीता, कंचन, मनोज व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, पीएम श्री संविलियन विद्यालय रोशनमऊ में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंड-बाजे के साथ निकली इस रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने सब पढ़ें, सब बढ़ें और शिक्षा है अनमोल रत्न जैसे प्रेरक नारों से ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। यहां शिक्षक प्रताप भानु सिंह, राजकुमार, बीरेंद्र, विकास, शिवकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed