{"_id":"61e79247991768602c166ed4","slug":"encounter-between-police-and-sexual-harassment-accused-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में पुलिस और दुष्कर्म के आरोपी के बीच मुठभेड़, गोली लगने घायल हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में पुलिस और दुष्कर्म के आरोपी के बीच मुठभेड़, गोली लगने घायल हुआ
Wed, 19 Jan 2022 09:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 19 Jan 2022 09:56 AM IST
विज्ञापन
घायल आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में दुष्कर्म के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लग गई है। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी की बुधवार तड़के पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायर झोंक दिया जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
कल्याणपुर के बरासिरोही इलाके में सोमवार देर शाम आकाश नाम के शख्स ने पड़ोस में रहने वाली आठ साल की बच्ची को अगवा कर लिया था। सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया बुधवार तड़के बारासिरोही में नहर के पास आरोपी खड़ा हुआ था। तभी वहां पुलिसकर्मी पहुंचे। उनको देखकर वह भागने लगा और पुलिस की तरफ फायर झोंक दिया। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जो आरोपी के पैर में लगी। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा उधर पीड़ित बच्ची का इलाज जारी है।