फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Encounter between police and miscreants in Ghatampur, bullets fired face to face, two injured including an inspector

Kanpur News: घाटमपुर में पुलिस और गोकशों में मुठभेड़, आमने-सामने चली गोलियां, एक इंस्पेक्टर समेत दो घायल

Tue, 05 Jul 2022 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Jul 2022 12:17 PM IST
सार

घाटमपुर में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आमने-सामने जबरदस्त गोलियां चलीं, जिसमें एक इंस्पेक्टर सहित दो घायल हो गए। 

विज्ञापन
Encounter between police and miscreants in Ghatampur, bullets fired face to face, two injured including an inspector
घायल घाटमपुर इंस्पेक्टर एसके सिंह और गोकश दिलशाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस और गोकशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक इंस्पेक्टर और एक गोकश गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, दो गोकश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गोकशी का सामान बरामद किया है। बता दें कि पुलिस को मुखबिर से गोकशी की सूचना मिली थी।

विज्ञापन

इस पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो गोकशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें घाटमपुर इंस्पेक्टर एसके सिंह के दाएं पैर में गोली लगी है। वहीं, गोकश दिलशाद के पैर में भी गोली लगी है। घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में सीओ घाटमपुर सुशील कुमार दुबे ने बताया कि घाटमपुर एसएचओ को गोकशी की सूचना मिली थी। इस पर वो अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पहुंचे, जहां तीन बदमाश मौजूद थे। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन

पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में एक गोकश दिलशाद घायल हो गया। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। मौके से पुलिस ने गोकशी का सामान भी बरामद किया। वहीं, पकड़े गए गोकश दिलशाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसके खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed