Kanpur: बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, दो लुटेरे घायल...एक दरोगा और सिपाही को भी लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
Kanpur News: बता दें पिछले कुछ महीनों से नौबस्ता, हनुमंत विहार, जूही, बर्रा, किदवई नगर और गोविंद नगर जैसे दक्षिण जोन के थाना क्षेत्रों में बाइक सवार लुटेरों का आतंक था।
विस्तार
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में लूट की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इस बीच रविवार तड़के पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुबह टहलने वालों को निशाना बनाने वाले दो बाइक सवार लुटेरों का मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को बाइक सवार लुटेरों को सूचना मिली थी। इस पर पुलिस पहुंची थी, जहां बदमाशों के साथ हंसपुरम के नजदीक मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश मौके पर जख्मी हुए हैं, जबकि से दरोगा शैलेंद्र पांडेय और एक जवान को भी गोली लगी है।
पुलिस को जांच में पता चला है कि दोनों बाइक सवार बदमाशों ने कानपुर समेत विभिन्न जिलों में करीब दो दर्जन से ज्यादा लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडे ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दक्षिण थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही थीं वारदातें
यहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। विस्तृत जांच के बाद आगे जानकारी दी जाएगी। बता दें पिछले कुछ महीनों से नौबस्ता, हनुमंत विहार, जूही, बर्रा, किदवई नगर और गोविंद नगर जैसे दक्षिण जोन के थाना क्षेत्रों में बाइक सवार लुटेरों का आतंक था।
डीसीपी साउथ ने बनाई थी विशेष टीम
हर दूसरे दिन कोई ना कोई व्यक्ति लूट का शिकार हो रहा था। इसी के बाद डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बाइक सवार लुटेरों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर लगाई थी। टीम द्वारा लगातार बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।