{"_id":"689b8f6e052f3716990d7ec6","slug":"employment-servants-submitted-a-memorandum-to-the-bdo-demanding-honorarium-and-epf-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-130386-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मानदेय व ईपीएफ की मांग कर रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मानदेय व ईपीएफ की मांग कर रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Wed, 13 Aug 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
राजपुर बीडीओ हरगोविंद गुप्ता को ज्ञापन सौंपते रोजगार सेवक। सोत्र रोजगार सेवक
- फोटो : स्वयं
राजपुर। मनरेगा योजना के तहत कार्य कर रहे ग्राम सेवकों ने लंबित मानदेय व ईपीएफ कटौती की धनराशि खाते में न जमा होने पर मंगलवार को ब्लॉक परिसर में बैठक की। यहां नाराजगी जताते हुए अपनी मांगे उठाई। साथ ही बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल ने ज्ञापन देकर बताया कि रोजगार सेवकों के बकाए मानदेय व ईपीएफ भुगतान के लिए शासन द्वारा कई बार धनराशि भी उपलब्ध कराई गई। शासन द्वारा रोजगार सेवकों को प्रतिमाह निर्धारित मानदेय देने का शासनादेश जारी किया गया है। इसके बाद भी अफसर आदेश को दरकिनार कर दे रहे हैं।
ग्राम पंचायत स्तर पर रोजगार सेवकों को यूजर आईडी व पासवर्ड जब तक नहीं उपलब्ध कराया जाएगा तब तक रोजगार सेवक मनरेगा कार्यों में भागीदारी नहीं निभाएंगे। मांग उठाई की लंबित मानदेय का भुगतान कर ईपीएफ कटौती की धनराशि खाते में जमा कराई जाए। बीडीओ हरगोविंद गुप्ता ने बताया कि रोजगार सेवकों ने समस्याओं संबंधी ज्ञापन दिया है। उनकी मांगो के निस्तारण को लेकर चर्चा की जाएगी। इस दौरान केशराम, जितेन्द्र सिंह, अमरेश बाबू, अतुल, नीरज, आशीष, राकेश आदि मौजूद रहे।