फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Employees were hiding peanut seeds in the store, officers distributed them

Kanpur News: भंडार में कर्मचारी दबाए बैठे थे मूंगफली के बीज, अफसरों ने बंटवाए

Sat, 05 Apr 2025 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Employees were hiding peanut seeds in the store, officers distributed them
जसवंतनगर। किसानों ने ब्लॉक परिसर स्थित राजकीय बीज भंडार से मूंगफली के बीज वितरण न किए जाने की शिकायत भाजपा नेता से की। नेता ने समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर शनिवार को बीज भंडार पहुंची बीडीओ को वहां मूंगफली के बीज रखे मिले तो उन्होंने कृषि अधिकारी को मामले की रिपोर्ट दी। इसके बाद कृषि अधिकारी ने अपनी निगरानी में बीज का वितरण कराया और किसानों को लापरवाह कर्मचारी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कस्बा क्षेत्र के किसानों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय बिंदु से शिकायत की थी कि बीज भंडार पर तैनात कर्मचारी कई दिनों से लघु व सीमांत किसानों को यह कहकर टरका रहे थे कि मूंगफली का बीज स्टॉक में नहीं है। किसानों की शिकायत पर भाजपा नेता ने बीडीओ और जिला कृषि अधिकारी तक शिकायत पहुचाई। इसके बाद बीडीओ श्वेता गर्ग ने मौके पर पहुंचकर गोदाम का निरीक्षण किया तो गोदाम में बीज मौजूद मिला।
विज्ञापन

वहीं पॉश मशीन में भी बीज वितरण का कोई डाटा नहीं पाया गया। इस पर बीडीओ ने जिला कृषि अधिकारी को रिपोर्ट भेजकर बीज भंडार कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार स्वयं बीज भंडार पर पहुंचे और किसानों को मूंगफली का बीज वितरित कराया। एडीओ कृषि बलवीर सिंह ने बताया 134 किसानों को नियमानुसार मूंगफली का बीज वितरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed