फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Employees of Kanpur Fertilizer and Chemicals Limited (KFCL), under the leadership of AITUC, demonstrated at the office of Additional Labor Commissioner in Sarvodaya Nagar on Tuesday.

Kanpur News: केएफसीएल के कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 09 Apr 2025 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Employees of Kanpur Fertilizer and Chemicals Limited (KFCL), under the leadership of AITUC, demonstrated at the office of Additional Labor Commissioner in Sarvodaya Nagar on Tuesday.
अपर श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते केएफसीएल के कर्मचारी। - फोटो : संगठन
कानपुर।
विज्ञापन

कानपुर फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड (केएफसीएल) के कर्मचारियों ने एटक की अगुवाई में मंगलवार को सर्वोदयनगर स्थित अपर श्रमायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रबंधन पर जबरन इस्तीफा देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।

इससे पहले कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया था। एटक के जिलाध्यक्ष असित कुमार सिंह, आरपी श्रीवास्तव, ओपी रावत, आरपी कनौजिया की अगुवाई में केएफसीएल कर्मचारियों ने प्रबंधन की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन


प्रबंधन की ओर से जबरन लिए जा रहे त्याग पत्र पर आक्रोश जताया। अपर श्रमायुक्त पीके सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि चार साल से कार्य कर रहे इंजीनियरों पर जबरन इस्तीफा देने का प्रबंधन दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि सेवा से हटाने से पहले तीन महीने पहले सूचित किया जाए। नोटिस पीरियड का भुगतान भी किए जाए। वहीं, अपर श्रमायुक्त ने कहा कि कोई भी कर्मचारी इस्तीफा न दे। श्रमिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed