फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Employee took bribe online to get birth certificate, service terminated

Kanpur News: जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कर्मचारी ने ली ऑनलाइन घूस, सेवा समाप्त

Thu, 08 Jan 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Employee took bribe online to get birth certificate, service terminated
कानपुर। जन्म प्रमाणपत्र के लिए नगर निगम के कर्मचारी विकास सिंह ने ऑनलाइन 1,500 रुपये घूस ली। सात महीने बीतने के बावजूद जन्म प्रमाणपत्र नहीं बनवाया। नगर निगम आने पर बार-बार टरकाता है। यह शिकायत बुधवार को हनुमंत विहार निवासी आशुतोष द्विवेदी ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से की। शुरुआती जांच के बाद आउटसोर्सिंग कर्मचारी विकास सिंह को कार्यमुक्त कर उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

आशुतोष ने बताया कि पिछले साल 13 जुलाई को वह अपनी बेटी ओयसी का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर निगम मुख्यालय स्थित जन्म-मृत्यु कार्यालय आए थे। वहां खुद को नगर निगम स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताने वाले विकास सिंह ने जल्द प्रमाणपत्र बनवाने का आश्वासन दिया। इस कार्य के लिए उसने उनसे ऑनलाइन 1500 रुपये घूस भी ली। इसके बावजूद प्रमाणपत्र नहीं बनवाया बल्कि हफ्ते-10 दिन में प्रमाणपत्र देने की बात कहकर टरकाता रहा। वह डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से इस विभाग में कार्यरत रहा।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग में में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर विकास सिंह हाजिरी लगाकर चला जाता था। उसे कई बार चेतावनी दी गई पर सुधार नहीं हुआ। उनके खिलाफ जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर घूस लेने की भी शिकायत मिली। इस वजह से उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की आपूर्ति करने वाली ठेकेदार कंपनी जेटीएन से उसके स्थान पर दूसरा कर्मी भेजने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed