Kanpur: मंडलीय कार्यशाला में छात्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर, मंडलायुक्त बोले- बच्चों को बढ़ाने के लिए काम करें
Kanpur News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के मंडलीय कार्यशाला में मंडल आयुक्त लोकेश एम ने शिक्षकों और अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में छात्रों की संख्या बेहद कम है। इसे बढ़ाने पर जोर दिया जाए।
विस्तार
कानपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की मंडलीय कार्यशाला बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त लोकेश एम ने की। उन्होंने शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराया।
साथ ही उनके अंदर ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि एक शिक्षक के रूप में हम सभी सफल होंगे, जब हम बच्चों के जीवन में परिवर्तन ला सकें। हम कम से कम 10 बच्चों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ हों। स्कूलों में छात्रों की संख्या बेहद कम है।
इसे बढ़ाने पर जोर दिया जाए। अध्यापकों को यह भी पता करना है कि कौन सा बच्चा किस विषय में रूचि रखता है। उसकी प्रतिभा को बढ़ावा देकर उसको आगे लाने पर काम होगा। हमें एक विशेषज्ञ के रूप में कार्य करना होगा।इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की गई।
बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए करेंगे काम
कार्यक्रम में राज्य परियोजना कार्यालय से डॉ. मुकेश कुमार सिंह, बालिका शिक्षा के साथ ही मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कानपुर एवं जिलों के बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे। सभी ने कहा कि हम बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निस्वार्थ रूप से काम करेंगे।