{"_id":"68c31ac96ad08b8f6c054bd7","slug":"emphasis-on-increasing-institutional-deliveries-deputy-cmo-saw-patients-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-131610-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर, डिप्टी सीएमओ ने देखे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर, डिप्टी सीएमओ ने देखे मरीज
Fri, 12 Sep 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। शासन की मंशा पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. आदित्य सचान ने राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच मरीज दे। उन्होंने संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर दिया।
दोपहर 12 बजे के करीब पहुंचे डिप्टी सीएमओ ने ओपीडी में बुखार से पीड़ित 30 मरीजों को देखा। सभी की जांच कराने के साथ दवाइयां दी। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा आईजीआरएस पर पीएचसी में इलाज नहीं मिलने की शिकायत की गई थी। उस व्यक्ति को बुलाकर उपचार कराया गया है। जांच कराकर दवाइयां दी गई है।
गुरुवार को पीएचसी में 128 मरीजों का इलाज और दवाइयां दी गई हैं। कहा कि पीएचसी में अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग पहुंचें, इसे सुनिश्चित कराएंगे। प्रसव बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। इसके लिए आशा और एंबुलेंस चालकों को भी हिदायत दी जाएगी कि वह मरीजों को पीएचसी लेकर आएं। अगर कोई शिकायत मिलती है कि वह रोगियों को निजी अस्पतालों में लेकर जा रहे हैं तो जांच होगी। पुष्टि होने पर कार्यवाही की जाएगी।