फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eleven people Victim of food poisoning in Etawah

कथा के बाद भंडारे का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 11 भक्तों की हालत, डॉक्टर ने दी ये सलाह

Thu, 07 Jun 2018 08:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 07 Jun 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
Eleven people Victim of food poisoning in Etawah
जिला अस्पताल में भर्ती गीता देवी, फूलन श्री,राम देवी।
यूपी के इटावा में सत्य नारायण भगवान की कथा के बाद आयोजित भंडारे का प्रसाद खाने के बाद 11 लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्टी व पेट दर्द पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही डाक्टरों ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग होने के कारण लोग बीमार हुए हैं।  
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नेन सुख निवासी मलखान सिंह यादव ने मंगलवार को अपने घर पर सत्य नारायण भगवान की कथा कराई थी। उनके रिश्तेदारों के अलावा परिवार के लोग व ग्रामीण भी शामिल हुए थे। कथा के भंडारे में उन्होंने हलवा के अलावा पूडी व मट्ठे के आलू बनवाए थे। शाम को सभी लोगों ने भंडारा खाया। रात करीब नौ बजे लोगों के पेट में दर्द होने के अलावा उल्टी व दस्त की शिकायत हुई। देखते ही देखते करीब 11 लोग इसके शिकार हो गए। सभी लोगों को एक लोडर में जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने सभी को भर्ती कर लिया। भर्ती होने वाले में गीतादेवी पत्नी घनश्याम , फूलन श्री पत्नी लज्जा राम, राम देवी पत्नी साहूकार, पवन पुत्र राधा कृष्ण, स्वेच्छा पुत्री रणवीर सिंह, रामवीर पुत्र हाकिम सिंह, रणवीर सिंह पुत्र हाकिम सिंह, तेजू पुत्र योगेंद्र सिंह, सौरभ पुत्र घनश्याम डॉली पुत्री संजीव कुमार, घनश्याम व साहूकार शामिल थे। बुुधवार की सुबह सभी की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। लोगों ने बताया कि उन लोगों ने पूड़ी हलवा के अलावा मट्ठे के आलू का सेवन किया था। उसके बाद से उन्हें पेटदर्द के अलावा उल्टी की शिकायत हो गई। इस संबंध में प्रभारी सीएमएस डा पीके गुप्ता  ने बताया कि एक दर्जन लोगों को उल्टी पेटदर्द की शिकायत होने पर भर्ती किया गया था। पूड़ी सब्जी खाने के बाद लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सभी लोग ठीक हैं उन्हें बुधवार की सुबह छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग के घरेलू उपचार...

1. पीएं नींबू का रस

जब फूड प्वाइजनिंग की समस्या होती है तब शरीर से पानी उल्टी और दस्त के रूप में बाहर निकल जाता है। ऐसे में आप एक गिलास पानी में आधा कटा हुआ नींबू का रस और थोड़ा-सा शहद मिलाकर पीएं। दिन में 3 बार इस पानी का सेवन फूड प्वाइजनिंग से राहत दिलाएगा।


2. सेब के सिरके का इस्तेमाल
एक गिलास में गर्म पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका डालकर पीएं। इसे आप दिन में कम से कम 2 बार जरूर करें। सेब के सिरके में कई तरह के एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर से दूषित बैक्टीरिया को समाप्त करते हैं।

3. लाभकारी तुलसी
आयुर्वेदक औषधि तुलसी फूड प्वाइजनिंग में एक कारगर घरेलू उपचार है। फूड प्वाइजनिंग को दूर करने के लिए आप तुलसी के पत्तों से उसका रस निकालें। इसमें 1 चम्मच शहद में डालकर इसका सेवन कर लें। इसके अलावा आप पानी में तुलसी के रस को भी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।


4. मेथी के दाने का पानी
फूड प्वाइजनिंग से राहत पाने के लिए 1 चम्मच मेथी दाने को ताजे मठ्ठे में मिलाकर पीएं। दिन में कम से कम 2 बार इसका सेवन आपकी इस प्रॉब्लम को दूर कर देगा।

5. काली चाय का करें सेवन
इस समस्या को दूर करने के लिए काली चाय का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। दिन में 2 बार काली चाय का सेवन करें। आपको फूड प्वाइजनिंग से राहत मिल जाएगी। इसके अलावा पानी को आप जितना पी सकते हैं उतना पीएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed