फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां 11 कंपनियां दे रहीं युवाअों को रोजगार, कल तक करें आवेदन

Wed, 23 May 2018 01:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 23 May 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
eleven companies giving jobs to unemployed, till tomorrow apply
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर शहर में जीटी रोड स्थित प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय में 25 मई को लगने वाले रोजगार मेले में 11 कंपनियां अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए आ रहीं हैं। जॉब फेयर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं। 

 
eleven companies giving jobs to unemployed, till tomorrow apply
डेमाे पिक
रोजगार मेले में नौकरियों की संख्या 1124 है। ये कंपनियां कानपुर नगर के लिए अभ्यर्थियों की नियुक्ति करेंगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 24 मई तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

 

eleven companies giving jobs to unemployed, till tomorrow apply
डेमाे पिक
सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि 18-55 साल के लोग आवेदन कर सकते हैं। हाईस्कूल से लेकर परास्नातक पास अभ्यर्थी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। नौकरियां कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फतेहपुर और इलाहाबाद समेत पूरे देश के लिए हैं। आवेदकों को प्रति माह 7000 से 11000 रुपये तक वेतन मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
eleven companies giving jobs to unemployed, till tomorrow apply
डेमाे पिक
आवेदक विभाग के पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं या फिर विभाग में अपना बायोडाटा जमा कर सकते हैं। रोजगार मेला में कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री डेवलेपमेंट काउंसिल दिल्ली, केटीएल कानपुर, शिव शक्ति बायोटेक्नोलॉजी लिमिटेड लखनऊ, यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड कानपुर, एसआईएस इंडिया लिमिटेड लखनऊ, लेयान ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कानपुर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कानपुर, ग्रैपी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कानपुर के अलावा अब लाइफ ट्रान हॉस्पिटल, विसजन स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड, श्रीराम कंपनी लिमिटेड भी आ रही है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अब तक 570 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed