{"_id":"6526f3215c2236c35b07c4d4","slug":"electricity-workers-were-chased-and-beaten-in-jajmuiya-kanpur-news-c-220-1-akb1002-4013-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जजमुइया में बिजली कर्मियों को दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जजमुइया में बिजली कर्मियों को दौड़ा कर पीटा
Thu, 12 Oct 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के गांव जजमुइया में चेकिंग करने गए बिजली कर्मियों को लोगों ने दौड़ा कर पीटा। बचाव में कर्मियों ने पथराव किया। मारपीट व पथराव में 10 लोग मामूली घायल हुए हैं। जेई ने तीन लोगों के नामजद तहरीर दी है।
बनीपारा उपकेंद्र से जुड़े जजमुइया गांव में बिजली कर्मी बुधवार को चेकिंग करने पहुंचे थे। यहां मीटर रीडिंग लेने के दौरान विवाद हो गया। इसपर गांव के लोगों ने बिजली कर्मियों से हाथापाई कर दी। बिजली कर्मियों ने पथराव किया तो लोगों ने दौड़ा कर इन्हें पीटा। जेई नितिन उपाध्याय ने बताया कि मीटर रीडर ऋषभ पांडेय, श्याम सिंह, लाइनमैन सुभाष, वीरेंद्र, कमलेश, छोटे, शिव सिंह चेकिंग करने गए थे। इसी दौरान गांव के पिता पुत्र व एक अन्य ने विवाद कर दिया। बिजली कर्मी चुटहिल हो गए। मीटर रीडर ऋषभ का मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि जेई की ओर से मिले प्रार्थना पत्र की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- --