फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity was cut off for four and a half hours in 80 villages including Rura Nagar

Kanpur News: रूरा नगर समेत 80 गांव के साढ़े चार घंटे गुल रही बिजली

Fri, 11 Apr 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 11 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for four and a half hours in 80 villages including Rura Nagar
रूरा। तेज हवा चलने से नरिहा के पास 33 केवी लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे रूरा कस्बा समेत 80 गांव की बिजली साढ़े चार घंटे गुल रही। सुबह के समय बिजली न आने से लोगों को दैनिक कार्यों के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम में हुए बदलाव से बिजली व्यवस्था चरमराई नजर आई। गुरुवार सुबह आठ बजे के करीब फॉल्ट होने से गुल हुई बिजली दोपहर साढ़े बारह बजे बहाल हो सकी। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग करके फॉल्ट को नरिहा के पास खोजा। लाइनमैन कुंवर पाल, संविदा लाइनमैन रोहित, संजय व रामजी बताया कि मेन लाइन में बांस की कोठी से एक बांस टूट कर गिर गया था। इससे फॉल्ट हुआ था। इधर बिजली बंद हो जाने से उपकेंद्र से जुड़े रूरा कस्बा समेत 80 के 18 हजार उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

नगर के मंजुल अवस्थी, राजेश पांडेय, राजा यादव व धनीरामपुर के लल्ला बाजपेई, गहलौ के मनोज गुप्ता व नरसूजा के दीपक गुप्ता ने बताया कि फाल्ट से सबसे ज्यादा परेशानी सुबह पानी को लेकर हुई। आस-पास के नलों से पानी भरकर घर लाना पड़ा। वहीं, फॉल्ट ठीक होने के बाद दोपहर बिजली आपूर्ति चालू हुई थी कुछ देर बाद क्रॉसिंग के पास लाइन के टकराने से फॉल्ट हो गया। इससे क्रॉसिंग के दूसरे छोर पर करीब एक घंटा आपूर्ति बाधित रही। जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि नरिहा के पास 33केवी लाइन में फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। फॉल्ट ठीक होते ही आपूर्ति चालू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................


फ़ोटो स्त्रोत- बिजली विभाग

नरिहा गाँव के पास 33 हजार केवी बिजली लाइन में रखे बास के हरे पेड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed