फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity was cut off for five to six hours in the humid heat

Kanpur News: उमस भरी गर्मी में पांच से छह घंटे तक गुल रही बिजली

Sat, 10 May 2025 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for five to six hours in the humid heat
कानपुर। गर्मी के बीच बिजली कटौती भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। आरडीएसएस स्कीम के तहत मरम्मत कार्य, शटडाउन व ब्रेकडाउन के नाम पर जमकर कटौती हो रही है। शुक्रवार को भी शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली कटौती पांच से छह घंटे तक हुई। जरीबचौकी क्षेत्र, फूलबाग, विश्वबैंक बर्रा समेत 20 से अधिक मोहल्लों में बिजली सप्लाई बाधित रही। शुक्रवार को रैना मार्केट फीडर के 11केवी की आपूर्ति पेड़ छंटाई के चलते सुबह 11 से दोपहर 1:10 बजे तक बाधित रही।
विज्ञापन


जवाहरनगर उपकेंद्र के 80 फीट रोड फीडर में एलटी एबीसी लाइन काम के नाम पर दोपहर 12:35 से शाम 4:33 तक बिजली बाधित रही। महाबलीपुरम उपकेंद्र के शोभन मकराना व पटेल पार्क फीडर में परिवर्तक में लोड डालने के चलते सुबह 10:55 से दोपहर 1:15 तक बिजली आपूर्ति बंद रही। विकासनगर उपकेंद्र के यूनिवर्सिटी फीडर के पैनल की केबल को बदलने के चलते दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed