फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity supply to 12 villages was disrupted for three and a quarter hours due to a blown insulator.

Kanpur News: इंसुलेटर फुंकने से पौने चार घंटे गुल रही 12 गांवों की बिजली

Sat, 21 Mar 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 21 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 12 villages was disrupted for three and a quarter hours due to a blown insulator.
झींझक। मंगलपुर फीडर से जुड़े मुंडेरा गांव के पास बूंदाबांदी के बीच मेन लाइन का इंसुलेटर फुंकने से शुक्रवार को 12 गांवों की बिजली पौने चार घंटे गुल रही।
विज्ञापन


लगरथा सड़क स्थित नवीन विद्युत उपकेंद्र झींझक से मंगलपुर फीडर जुड़ा है। शुक्रवार सुबह 9 बजे बूंदाबांदी के बीच एचटी लाइन में मुंडेरा गांव के पास इंसुलेटर फुंक गया। इससे मंगलपुर, चक्केपुरवा, मुंडेरा, सुरासी, मनकापुर समेत 12 गांवों की बिजली गुल हो गई। काफी देर तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने उपकेंद्र से जानकारी की। इस पर मेन लाइन ब्रेक डाउन होने की बात कही गई। इधर बिजली कर्मियों ने लाइन फॉल्ट खोजने के लिए पेट्रोलिंग शुरू की। दोपहर 12: 45 बजे फुंका इंसुलेटर खोजा जा सका। इसे बदल कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। जेई झींझक पंकज कुशवाहा ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से इंसुलेटर फुंक गया। फॉल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन

.................

फोटो-7 नागिनजसी में फुंका केबल बॉक्स दुरुस्त करते बिजली कर्मी। संवाद

केबल बॉक्स फुंकने से चार घंटे गुल रही अकबरपुर की बिजली
- केबल बॉक्स को दुरुस्त कराकर शाम 4 बजे बहाल की गई आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। नागिनजसी में शुक्रवार को हल्की बारिश के बीच मेन लाइन का केबल बॉक्स फुंक गया। इससे अकबरपुर उपकेंद्र ठप हो गया। सीएचसी, तहसील व थाना समेत करीब छह हजार कनेक्शनों की बिजली गुल हो गई। अकबरपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति जैनपुर 132 केवी ग्रिड उपकेंद्र से जुड़ी है। हल्की बारिश के दौरान जैनपुर के पास नागिनजसी में 33 केवी केबल बॉक्स फुंक गया। इससे दोपहर करीब एक बजे अकबरपुर उपकेंद्र ठप हो गया। पहले लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। काफी देर तक बिजली नहीं आई और इन्वर्टर भी दगा दे गए। इधर बिजली निगम के अधिकारी व लाइनमैन मौके पर पहुंचे और केबल बॉक्स दुरुस्त कर शाम करीब 4 बजे आपूर्ति बहाल कराई गई। एसडीओ रवि प्रताप सिंह ने बताया कि केबल बॉक्स में आए फॉल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed