फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity supply to 100 villages was disrupted for 11 hours due to bursting of insulator

Kanpur News: इंसुलेटर फटने से 11 घंटे बाधित रही 100 गांवों की बिजली

Fri, 22 Aug 2025 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 22 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 100 villages was disrupted for 11 hours due to bursting of insulator
सरवनखेड़ा। रनियां से सरवनखेड़ा आने वाली बिजली की मेन लाइन का बुधवार तड़के तीन बजे इंसुलेटर फट गया। इससे सरवनखेड़ा-गजनेर सब स्टेशन से जुड़े 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगभग 11 घंटे बाद लाइन दुरुस्त होने के बाद बिजली बहाल हुई। इस दौरान ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान रहे। मेन लाइन में फाल्ट होने से सरवनखेड़ा सब स्टेशन से जुड़े सैंथा, गजनेर, सरवनखेड़ा, मुक्तापुर, रघुनाथपुर, ज्यूनिया, भदेसा, लोहारी, मनेथु समेत 100 गांवों की बिजली गुल रही। बिजली न आने से ग्रामीण गर्मी से परेशान रहे। सुबह के समय लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। फाल्ट ठीक करने में 11 घंटे लग गए। गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ जैनपुर वीरेंद्र कुमार ने बताया की बिजली लाइन में आई कमी को दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed