{"_id":"6862dc1d7830a3c99e0d50c4","slug":"electricity-supply-to-100-villages-and-two-neighbourhoods-was-disrupted-for-4-hours-kanpur-news-c-220-1-akb1002-128446-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चार घंटे गुल रही सौ गांवों व दो मोहल्लों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चार घंटे गुल रही सौ गांवों व दो मोहल्लों की बिजली
Tue, 01 Jul 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
झींझक। पारेषण केंद्र कठिका से जुड़े नवीन झींझक उपकेंद्र की मेन लाइन का केबल बॉक्स सोमवार सुबह फुंक गया। चार घंटे 100 गांवों व झींझक नगर के दो मोहल्लों की बिजली गुल रही। पेयजल किल्लत से लोगों को जूझना पड़ा। इधर पेट्रोलिंग के बाद फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों को राहत मिली।
पारेषण केंद्र कठिका से आई 33 केवी लाइन कुंतलिया से निकली है। सोमवार सुबह 8:45 बजे मेन लाइन का केबल बॉक्स फुंक गया। इससे औरंगाबाद, मंगलपुर, अकारू, भोला नगर व कांशीराम काॅलोनी फीडरों के मुडेरा, मंगलपुर, मनकापुर, शाहपुर, लगरथा, औरंगाबाद, नसीरपुर, चिरखिरी, परजनी, सुरासी, कमालपुर, अकारू, जगदीशपुर समेत सौ गांवों और झींझक नगर के भोलानगर व खानपुर रोड मोहल्ला की बिजली गुल हो गई।
घंटों बिजली गुल रहने से इन्वर्टर दगा दे गए। पेयजल की किल्लत से भी लोगों को जूझना पड़ा। घरों में उमस से लोग बेहाल रहे। करीब चार घंटे की मशक्कत कर बिजली कर्मी केबल बॉक्स दुरुस्त कर सके। दोपहर करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। मंगलपुर के रोहित, आत्माराम, अशोक, प्रमोद ने बताया कि लगातार कई दिनों से फॉल्ट हो रहे हैं। इससे निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जेई हरिप्रकाश ने बताया कि कुंतलिया में मेन लाइन का केबल बॉक्स फुंकने की वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
...................
फोटो - 14 डेरापुर-रसधान मार्ग पर 11 केवी लाइन का टूटा तार। संवाद
फोटो-15 कबीर नगर वार्ड में बारिश से टूटकर गिरा पेड़ व टूटा बिजली पोल। संवाद
बारिश के दौरान पेड़ गिरा, टूटे पोल, गुल रही बिजली
डेरापुर। प्रतापनगर में रविवार रात 11 केवी का तार टूटने से करीब 100 गांवों की बिजली 11 घंटे गुल रही। इधर तेज हवा संग बारिश में एसडीएम आवास के पास शीशम का पेड़ गिरने से पोल टूट गए। प्रतापनगर वार्ड में फॉल्ट से रविवार रात करीब नौ बजे तार टूट गया। इससे 100 घरों में पूरी रात बिजली गुल रही। सोमवार सुबह तार ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। इसी प्रकार रविवार रात डेरापुर पलिया मार्ग पर कृष्णा नगर में एसडीएम एवं सीओ आवास के पास लगा शीशम का पेड़ बारिश व हवा से गिर गया। चपेट में आकर बिजली की केबल एवं पोल टूट गया। करीब एक घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रही। बिजली कर्मियों ने बाईपास कर बिजली आपूर्ति सुचारू की। मगर पचास घरों की बिजली गुल रही। जेई तापस रंजन ने बताया कि बारिश के चलते फॉल्ट बढ़े हैं। नगर पंचायत को गिरा पेड़ हटाने को कहा है। इसके बाद पोल लगाए जाएंगे। (संवाद)
..................
ट्रिपिंग ने किया बेहाल, उमस ने छकाया
कानपुर देहात। अकबरपुर में शाम छह बजे से शुरू हुई ट्रिपिंग देर रात तक जारी रही। इससे करीब पांच हजार घरों में लोग उमस से परेशान रहे। पॉवर ट्रांसफार्मर के एक हिस्से में पानी भर गया तो ब्रेक डाउन हो गया। पानी निकालने के बाद रात नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद भी ट्रिपिंग जारी रही। रात 11 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। इधर केबल फाल्ट से सोमवार सुबह छह बजे गुल हुई बिजली नौ बजे बहाल हो सकी। वहीं, रूरा के कमला नगर में ट्रांसफार्मर की केबल में फाल्ट से नगर की बिजली रात करीब नौ बजे से 10 बजे तक बंद रही। रात 11 बजे के बाद बिजली आपूर्ति चालू हुई। मुंगीसापुर में भी पूरी रात बिजली की आंख मिचौली ने लोगों को परेशान किया। मुतैहरापुर में शाम से गुल बिजली देर रात बहाल हो सकी। नोडल एक्सईएन सुमित व्यास ने बताया कि बारिश में फॉल्ट की वजह से दिक्कत रही। फाल्ट दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। (संवाद)